- होम >>
Jharkhand: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, इंडी गठबंधन का चेहरा होंगे हेमंत सोरेन
- न्यूज़
- Thursday | 4th July, 2024
केजरीवाल की राह पर चल सकते हैं हेमंत साथ ही झारखंड के कोर मुद्दों पर वोटरों को गोलबंद करने में आसानी होगी।
यही वजह है कि जेल से निकलने के कुछ दिनों के भीतर ही हेमंत की मुख्यमंत्री के पद पर दोबारा ताजपोशी की तैयारी कर ली गई।
वहीं, दोबारा जेल जाने की स्थिति में हेमंत दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल के नक्शेकदम पर चल सकते हैं, जिन्होंने गिरफ्तार होने के बाद भी सीएम का पद नहीं छोड़ा और जेल से ही सरकार चला रहे हैं। अगर हेमंत को फिर से पद छोड़ना पड़ा, तो कल्पना होंगी सीएम इस बीच हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी खुद को पार्टी के बड़े नेता के तौर पर स्थापित करते हुए विधानसभा उपचुनाव भी जीता।
उन्होंने हेमंत की अनुपस्थिति में झामुमो के लोकसभा अभियान का प्रभावी ढंग से नेतृत्व किया और निचले सदन में पार्टी की स्थिति में सुधार किया।
अगर हेमंत को फिर से पद छोड़ना पड़ा, तो कल्पना मुख्यमंत्री पद पर बैठाए जाने के लिए स्वभाविक तौर पर हेमंत की पहली पसंद होंगी। झामुमो ने विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित झामुमो लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित है।
चुनाव में पार्टी ने आदिवासियों के लिए सुरक्षित तीन सीटें जीतीं, जबकि दो सीटें उसकी सहयोगी कांग्रेस ने जीती।
पांच साल पहले लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बावजूद झामुमो ने विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए रघुबर दास की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।