Jharkhand में अंतिम चरण की सीटों पर 48 हजार जवान तैनात, चुनाव की सुरक्षा को लेकर किए गए पुख्ता इतंजाम

झारखंड पुलिस का मनोबल है ऊंचा इनमें कुछ क्षेत्र पार्टी विशेष के प्रभाव वाले हैं, जिसे चिह्नित करते हुए सुरक्षा बलों को वहां की संवेदनशीलता व अति संवेदनशीलता के आधार पर तैनात किया गया है। पूर्व की 11 संसदीय सीटों पर शांतिपूर्ण चुनाव कराने से झारखंड पुलिस का मनोबल ऊंचा है।

अंतिम चरण के दौरान भी पुलिस सतर्क है और उस क्षेत्र से गुजरने वाले स्टेट व नेशनल हाइवे पर चेकिंग अभियान जारी रखी हुई है। पाकुड़, साहिबगंज, दुमका व गोड्डा की सीमा पर खास नजर सुरक्षा बलों की खास नजर पाकुड़, साहिबगंज, दुमका व गोड्डा की सीमा पर है।

यहां बांग्लादेशी घुसपैठ की सूचनाएं आती रही हैं।

ऐसी स्थिति में झारखंड पुलिस की खुफिया एजेंसी भी सतर्क है, ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह का कोई व्यवधान उत्पन्न न होने पाए। मतदान शुरू होने से 36 घंटे पहले से चुनाव वाले जिलों के अतिरिक्त आसपास के जिलों में शराब की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। ये भी पढें- Ranchi में मतगणना के लिए जमकर हो रही तैयारी, काउंटिंग के लिए लगाए जाएंगे 139 टेबल; 700 कर्मियों को दी जाएगी ट्रेनिंग इस साल झारखंड में कामकाज रहेगा ठप, 6–7 माह आचार संहिता का असर; लोकसभा के बाद इन दो चुनाव की भी तैयारी ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।