Jharkhand विधानसभा चुनाव से पहले CM सोरेन का बड़ा एलान, इन विभागों में होगी भर्ती; अधिकारियों को इस बात पर हड़काया

मुख्यमंत्री ने बैठक में जेएसएससी द्वारा आयोजित होनेवाली विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि आयोग कैलेंडर जारी कर उसी के अनुरूप परीक्षाएं आयोजित करे।

राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में सरकारी विभागों में जो भी रिक्तियां हैं और जिन पदों पर नियुक्ति की जानी है, उसकी प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नियुक्तियों में सरकार की नियुक्ति नियमावली और आरक्षण रोस्टर का सख्ती से पालन होना चाहिए।

जो भी प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन हो, उसमें पूरी गोपनीयता और पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। 35 हजार पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पेपर लीक जैसी घटनाएं होती है तो जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी।

आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि लगभग 35 हजार पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इनमें स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा के 1,868 पद, झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 153 पद, झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 921 पद, झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के 904 पद शामिल हैं।  इसके अलावा, सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा इंटरमीडिएट स्तर के 11 हजार पद, सहायक आचार्य स्नातक स्तर के 15001 पद, महिला पर्यवेक्षिका के 488 पद, झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2025 पद और झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2,532 पद सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया सितंबर महीने तक हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार आदि सम्मिलित हुए। आरक्षी नियुक्ति के लिए शारीरिक जांच इसी माह मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक और जेएसएससी के अध्यक्ष से कहा कि झारखंड उत्पाद आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए 580 पद और झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के 4,919 पदों पर प्रक्रिया अविलंब शुरू की जाए। पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड उत्पाद आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण इसी माह शुरू हो जाएगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।