JILC Exam: झारखंड इंटर लेवल प्रतियोगिता परीक्षा के लिए इस दिन से कर सकेंगे आवेदन, पढ़ें पूरी जानकारी

कब तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन इसके तहत इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई से 11 अगस्त तक भरे जाएंगे।

परीक्षा शुल्क का भुगतान 13 अगस्त तक होगा।

16 अगस्त तक फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड होगा। 18 से 20 अगस्त तक आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन हो सकेगा।

बता दें कि आयोग ने पूर्व में इस प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदन की विभिन्न तिथियां अक्टूबर-नवंबर 2023 के दौरान घोषित की थी। इधर, आयोग ने झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए हुए आनलाईन आवेदन में 3,608 आवेदन विभिन्न कारणों से रद कर दिए हैं।

इनमें से 3,500 आवेदन आवेदकों द्वारा परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं करने की वजह से किया गया। वहीं 99 अभ्यर्थियों ने परीक्षा शुल्क भुगतान करने के बाद फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड नहीं किया था।

नौ अभ्यर्थियों ने एक से अधिक आवेदन किए थे।

बताते चलें कि आयोग ने इस परीक्षा के लिए चार जुलाई 2023 से तीन अगस्त 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए थे। ये भी पढ़ें- BSL E-Zero Exam Result: बीएसएल की ई-जीरो 2024 की परीक्षा का परिणाम जारी, इतने उम्मीदवारों ने बाजी मारी केन्द्राधीक्षक करते रहे इंतजार, मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति परीक्षा देने नहीं पहुंचे हजारों छात्र; अब उठ रहे सवाल ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।