- होम >>
JSSC Bharti 2025: झारखंड में सेकेंडरी टीचर के 1373 पदों पर होगी भर्ती, एक क्लिक में जानिए पूरी डिटेल
- न्यूज़
- Tuesday | 10th June, 2025
दोनों पत्रों में गलत उत्तर के लिए अंकों की कटौती नहीं की जाएगी।
पहले पत्र में सामान्य ज्ञान (कम्प्यूटर संचालन की सामान्य जानकारी सहित) के 100 अंक तथा हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा के 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
इसी तरह, दूसरे पत्र में माध्यमिक (नौवीं से 12वीं) स्तर पर जिस विषय में नियुक्ति होनी है, उस विषय की परीक्षा होगी। पहला पत्र अर्हक होगा जिसमें न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा।
इसमें उत्तीर्ण होने के बाद ही दूसरे पत्र के उत्तर की जांच होगी।
इसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत (एससी, एसटी के लिए 45 प्रतिशत) अंक लाना अनिवार्य होगा।
इस पत्र के प्राप्तांकों के आधार पर मेधा सूची तैयार होगी। जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के आचार्य तथा विशेष शिक्षा आचार्य की भी होगी नियुक्ति510 प्लस टू उच्च विद्यालयों में पहली बार कई विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है।
साथ ही जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षकों के साथ-साथ विशेष बच्चों के लिए विशेष शिक्षा आचार्य की भी नियुक्ति होगी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।