- होम >>
Lok Sabha Chunav 2024 : झारखंड में 14 सीटों में आठ में बढ़ा मतदान, 12 में वोट करने में आगे रही आधी आबादी
- न्यूज़
- Monday | 3rd June, 2024
चुनाव आयोग ने सातवें चरण की तीन सीटों राजमहल, दुमका और गोड्डा में मतदान का अंतिम आंकड़ा जारी कर दिया है।
इस चरण में कुल 70.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। राजमहल में 70.78 प्रतिशत, दुमका में 73.87 प्रतिशत और गोड्डा में 68.63 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इसी तरह झारखंड के सभी 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत 66.19 प्रतिशत रहा। राज्य के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत पड़ने वाले 68 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है।
सिर्फ 13 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं से अधिक पुरुषों ने मतदान किया है। 2019 के चुनाव में भी महिलाओं ने किया था अधिक मतदान बता दें कि वर्ष 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 14 सीटों पर कुल 66.8 प्रतिशत मतदान हुआ था।
पुरुषों से अधिक महिलाओं का मतदान प्रतिशत रहा था।
जहां 65.11 प्रतिशत पुरुषों ने ही अपने मताधिकार का उपयोग किया था, वहीं 68.26 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। किस चरण में कितना मतदान पहला चरण संसदीय क्षेत्र 2019 2024 सिंहभूम 69.26 69.32 खूंटी 69.25 69.93 लोहरदगा 66.30 66.45 पलामू 66.34 61.27 दूसरा चरण कोडरमा 66.68 61.81 चतरा 64.97 63.69 हजारीबाग 64.85 64.39 तीसरा चरण रांची 64.49 65.36 धनबाद 60.47 62.06 जमशेदपुर 67.19 67.68 गिरिडीह 67.12 67.23 चौथा चरण दुमका 73.43 73.87 गोड्डा 69.57 68.63 राजमहल 72.05 70.78 जिन छह संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में इस बार कम मतदान हुआ है, वे सभी बिहार की सीमा से जुड़े क्षेत्र हैं।
संभावना है कि उस इलाके में पलायन आदि कारणों से ऐसा हुआ हो- के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड। ये भी पढ़ें: Congress Meeting: नतीजों से पहले कांग्रेस की मीटिंग, बैठक में मांगी झारखंड की चुनावी स्थिति की जानकारी Dhanbad News: मतगणना के दिन शांति-सुरक्षा को लेकर की गई ये व्यवस्था, 29 मजिस्ट्रेट किए गए प्रतिनियुक्त ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।