- होम >>
Lok Sabha Chunav Result 2024: सिंहभूम लोकसभा सीट पर गीता और जोबा आमने-सामने, जनता की उम्मीदों पर कौन उतरेगा खरा
- न्यूज़
- Monday | 3rd June, 2024
झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में से यह भी एक रहा है।
1952 में देश के लिए हुए पहले लोकसभा चुनावों में इस सीट का गठन नहीं हुआ था। 1957 में दूसरे लोकसभा निर्वाचन के दौरान यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में आया।
इस क्षेत्र में सराईकेला, जगन्नांथपुर, मनोहरपुर समेत 6 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। इस क्षेत्र में कुल 6 विधानसभाएं हैं, जिनमें चाईबासा, चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर, मझगांव, मनोहरपुर और सरायकेला शामिल हैं।
इस क्षेत्र में नवविकसित शहीद पार्क यहां का प्रमुख पर्यटन केंद्र है। सिंहभूम सीट का राजनीतिक समीकरण साल 2009 में हुए आम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी मधु कोड़ा इस सीट से सांसद चुने गए थे।
2014 के चुनाव में भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। इस दौरान कांग्रेस ने चित्रसेन सिंकु को अपना उम्मीदवार बनाया था।
वहीं इस चुनाव में गीता कोड़ा जय भारत समानता पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में थीं। 2019 के चुनाव में गीता कोड़ा ने कांग्रेस के टिकट से लड़ते हुए भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा को 72,155 मतों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
यहां कांग्रेस को 15 साल बाद जीत मिली। मोदी लहर के बावजूद मिली हार से लक्ष्मण गिलुवा निराशा में डूब गए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।