- होम >>
Lok Sabha Election 2024 : तीसरे चरण के चार सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया हुई पूरी, 50 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
- न्यूज़
- Tuesday | 7th May, 2024
राज्य ब्यूरो, रांची। Lok Sabha Election 2024 : झारखंड में लोकसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण (देश के छठे) की चार सीटों पर मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई।
अंतिम दिन गिरिडीह संसदीय सीट पर एनडीए से आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसी सीट पर आइएनडीआइए से झामुमो के उम्मीदवार मथुरा महतो ने भी नामांकन किया।
रांची से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी ने दाखिल किया नामांकन वहीं, रांची संसदीय सीट पर आइएनडीआइए से कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।
तीसरे चरण की चार सीटों पर अंतिम दिन कुल 50 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
इनमें रांची के 16, गिरिडीह के 12, जमशेदपुर के 12 तथा धनबाद के 10 उम्मीदवार सम्मिलित हैं।
इन सीटों पर अब तक 118 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इन उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस इनमें गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 25, धनबाद से 28, रांची से 33 और जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 32 उम्मीदवार सम्मिलित हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।