- होम >>
Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट, महिलाओं के लिए हेमंत सरकार ने लिया एक और अहम फैसला!
- न्यूज़
- Sunday | 18th May, 2025
राज्य सरकार ने सूबे के मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए 96 अरब नौ करोड़ रुपया का आवंटन जिलावार किया है।इसमें सर्वाधिक गिरीडीह जिला को 09 अरब सात करोड़ पांच लाख रुपया आवंटित किया गया है। जबकि सबसे कम खूंटी जिला को एक अरब 65 करोड़ रुपया आवंटित किया गया है।
रांची जिला को 8 अरब 23 करोड़ 50 लाख, गुमला जिला को दो अरब 20 करोड़ 50 लाख, सिमडेगा जिला को एक अरब 74 करोड़ आवंटित हुए हैं। लोहरदगा जिला को एक अरब 77 करोड़, लातेहार जिला को दो अरब 46 करोड़, पूर्वी सिंहभूम जिला को पांच अरब 47 करोड़ 50 लाख, पश्चिमी सिंहभूम जिला को तीन अरब 75 करोड़, सरायकेला खरसांवा जिला को दो अरब 89 करोड़ 50 लाख आवंटित हुए हैं। दुमका जिला को तीन अरब सात करोड़ 50 लाख, जामताड़ा जिला को दो अरब 80 करोड़ 50 लाख, साहेबगंज जिला को तीन अरब 52 करोड़ 50 लाख, पाकुड़ जिला को तीन अरब16 करोड़ 50 लाख, गोड्डा जिला को तीन अरब 99 करोड़ आवंटित हुए हैं।गढ़वा जिला को चार अरब 21 करोड़ 50 लाख, देवघर जिला को तीन अरब 81 करोड़, हजारीबाग जिला को पांच अरब सात करोड़, कोडरमा जिला को दो अरब 46 करोड़, चतरा जिला को तीन अरब 60 करोड़, धनबाद जिला को 6 अरब 70 करोड़ 50 लाख, बोकारो जिला को 6 अरब 39 करोड़ व रामगढ़ जिला को दो अरब 43 करोड़ आवंटित किया गया है। मंईयां सम्मान योजना के तहत पलामू जिला को राशि आवंटित हो गई है।
सरकार का आदेश मिलते ही लाभुकों के खाते में राशि भेज दी जाएगी।-विक्रम आनंद, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पलामूयह भी पढ़ें-Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए जरूरी खबर, इस एक गलती से खाते में नहीं आएंगे पैसे ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।