MGNREGA Worker Grade Pay: झारखंड के मनरेगा कर्मियों के मानदेय में 15 दिनों के अंदर होगी वृद्धि, जल्द मिलेगा ग्रेड पे

मणिपुर की तर्ज पर ग्रेड पे संचिका तैयार करने का निर्देश संघ के अनुसार, सचिव ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मणिपुर की तर्ज पर ग्रेड पे की संचिका अविलंब तैयार करने का निर्देश दे दिया गया है। आंगनबाड़ी कर्मियों एवं पारा शिक्षकों के समान अनुकंपा पर नौकरी का प्रविधान करने के लिए संचिका बढ़ाने को कहा गया है। 15 दिनों के अंदर होगी मानदेय में वृद्धि सोमवार को मनरेगा कमिश्नर के निर्देश पर पहुंचे संघ के सदस्यों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर उनसे वार्ता की।

वार्ता के बाद मनरेगा कमिश्नर के साथ संघ के सभी सदस्य ग्रामीण विकास सचिव के. श्रीनिवासन के कक्ष में पहुंचे। सचिव ने कहा कि ग्रेड पे देने में देरी हो सकती है, इसलिए तत्काल राहत प्रदान करने के लिए 15 दिनों के अंदर मानदेय में वृद्धि की जाएगी और फिर ग्रेड पे के लिये संचिका भी बढ़ा दी जाएगी। बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विक्रांत ज्योति, संयुक्त सचिव सुशील कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष महेश सोरेन तथा प्रदेश सचिव डॉ. राजेश दास ने बैठक की। वार्ता के दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सागर कुमार, अभियंता संवर्ग के त्रिभुवन महतो, कंप्यूटर सहायक संतोष कुमार महतो, लेखा सहायक चतर्भुज कुमार, शहिद, संतोष मिर्धा, महेश सोरेन समेत सभी विंग के मनरेगा कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें: फरकिया से 45 मिनट में पहुंच सकेंगे मिथिला, बाढ़ के दिनों में नाव से मिलेगा छुटकारा; 40 गांवों का सालों पुराना सपना पूरा IRCTC : भागलपुर से होकर चलेंगी दक्षिण व पश्चिम भारत का दर्शन कराने वाली तीर्थ स्पेशल ट्रेनें, यहां पढ़ें पूरी डिटेल ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।