- होम >>
Modi Cabinet 2024: अन्नपूर्णा देवी को बाल एवं महिला विकास मंत्रालय, संजय सेठ बने रक्षा राज्यमंत्री
- न्यूज़
- Monday | 10th June, 2024
झामुमो का आरोप, भाजपा ने किया झारखंडियों का अपमान सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्रीय कैबिनेट में राज्य की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो के लिए झारखंड का हित सबसे पहले हैं।
आजसू पार्टी को केंद्रीय कैबिनेट में जगह नहीं मिलना राज्य का अपमान है। उन्होंने संजय सेठ को बाहरी बताते हुए कहा कि राज्य के सांसदों को हिस्सेदारी मिलना चाहिए था।
आजसू का नाम लिए बगैर कहा कि अब ये लोग भाजपा के पीछे घूमते रहेंगे।
ऐसे दल के नेता कैसे कह पाएंगे कि राज्य के लोगों के साथ उनकी प्रतिबद्धता है। झारखंड के मुद्दे सरना धर्म कोड, ओबीसी का 27 प्रतिशत आरक्षण, जातीय जनगणना को लागू करने के लिए झारखंड से केंद्रीय कैबिनेट में उचित हिस्सेदारी अपेक्षित था। उन्होंने गोड्डा के भाजपा सांसद के संदर्भ में कहा कि निशिकांत दूबे सांसद हो सकते हैं लेकिन वे भूमिपुत्र और झारखंडी नहीं हैं।
संजय सेठ ने पांच वर्षो तक बंद पड़े एचईसी पर एक सवाल नहीं उठाया। ये भी पढ़ें- Alamgir Alam Resigned: चंपई सरकार में सियासी हलचल तेज, आलमगीर आलम के इस्तीफा देते ही लॉबिंग शुरू ये भी पढ़ें- Kalpana Soren: कल्पना सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ, गांडेय विधानसभा सीट से चुनी गई हैं नवनिर्वाचित MLA ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।