NIRF Ranking: आईआईटी धनबाद ने एनआईआरएफ रैंकिंग में लगाई ऊंची छलांग, आईआईएम रांची को मिला 17वां स्थान

साथ ही इसने दो पायदान का सुधार करते हुए 22वां स्थान हासिल किया है।

इस बार ऐसा कोई संस्थान नहीं है, जो कि पहली बार रैंकिंग में आया हो।

एनआईटी, जमशेदपुर इस वर्ष भी अपना स्थान नहीं बना पाया। इस बार भी कोई सरकारी यूनिवर्सिटी या कॉलेज टॉप 100 में नहीं इस बार भी एनआईआरएफ की रैंकिंग में झारखंड का कोई सरकारी यूनिवर्सिटी या कॉलेज स्थान नहीं बना पाया है। पहली बार स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी श्रेणी में भी रैंकिंग जारी की गई है, लेकिन इसमें झारखंड का कोई यूनिवर्सिटी नहीं है। मेडिकल, डेंटल, एग्रीकल्चर श्रेणी में भी कोई संस्थान नहीं इस बार भी मेडिकल, डेंटल तथा एग्रीकल्चर एंड अलाइड साइंस श्रेणी में भी झारखंड का कोई संस्थान एनआईआरएफ रैंकिंग में कोई स्थान नहीं बना पाया है।

इनोवेशन में भी कोई संस्थान नहीं है। पहली बार ओपेन यूनिवर्सिटी तथा स्किल यूनिवर्सिटी श्रेणी में भी रैंकिंग की गई है।

दोनों श्रेणी में तीन-तीन संस्थान सम्मिलित हैं।

हालांकि, उनमें कोई झारखंड का नहीं है। इंजीनियरिंग श्रेणी में बीआईटी मेसरा की रैंकिंग में सुधार रांची स्थित बीआईटी मेसरा ने इंजीनियरिंग संस्थानों की श्रेणी में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।

हालांकि, अन्य श्रेणी में इसकी रैंकिंग में गिरावट आई है। इंजीनियरिंग श्रेणी में इस बार इस संस्थान को 15वां स्थान मिला है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।