PM Matsya Sampada Yojana: पीएम मत्स्य संपदा योजना का लाभ चाहिए? मछली पालक यहां करें रजिस्ट्रेशन

झारखंड राज्य में मछली पालकों की संख्या 1.70 लाख है।

जिसमें अभी तक मात्र 28 हजार मछली पालकों ने अपना पंजीयन कराया है।पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत चलाई जाने वाली करीब 45 से अधिक योजनाओं का लाभ मछली पालकों को मिलता है।इसका उद्देश्य यह भी है कि जब मछली पालक इस पोर्टल के जरिए अपना पंजीयन कराएंगे तो उन्हें एक आइडी (पहचान संख्या) प्राप्त होगी।

जिसके जरिए उनको ट्रैक किया जा सकेगा। इसके जरिए राज्य के सभी सक्रिय मछुआरों का बीमा, मछली पालन का बीमा, आवास और लोन सुविधा का भी लाभ मिल सकेगा।

पोर्टल में मत्स्य किसान स्वयं या जिला मत्स्य कार्यालय की मदद से पंजीयन करा सकते हैं।इसके लिए प्रज्ञा केंद्र की मदद भी ली जा सकती है।

इस पोर्टल पर पंजीयन कराना पूरी तरह से मुफ्त है।

पंजीयन कराने के बाद मछली पालकों को अनिवार्य रूप से इसकी सूचना जिला मत्स्य पदाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी। लाभ पाने में होगी आसानी राज्य के मछली पालक सहित इस व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों को एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन कराना है।

इससे उन्हें मछली पालन से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।