- होम >>
Rajmahal lok sabha Chunav Result: हॉट सीट राजमहल में त्रिकोणीय मुकाबला, 4 जून का बेसब्री से इंतजार
- न्यूज़
- Monday | 3rd June, 2024
इस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिनमें राजमहल, बोरियो, पाकुड़, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और बरहेट शामिल हैं।
यह क्षेत्र राजमहल की पहाड़ियों और गंगा नदी से घिरा हुआ है। मध्य काल में इस क्षेत्र को उगमहल के नाम से जाना जाता था।
राजमहल राज्य में गंगा नदी के दक्षिण पश्चिम भाग में स्थित है।
कभी यह अविभाजित बिहार, बंगाल तथा ओडिशा की राजधानी हुआ करती थी, लेकिन आज इसे सिर्फ अनुमंडल का दर्जा प्राप्त है। राजमहल की पहाड़ियां लगभग 567 मीटर की ऊंचाई तक उठती हैं।
इस क्षेत्र में अकबर मस्जिद और बंगाल के नवाब मीर क़ासिम का महल है। राजमहल में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम गोपीन सोरेन, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) ताला मरान्डी, भारतीय जनता पार्टी मरियम मराण्डी, बहुजन समाज पार्टी विजय कुमार हाँसदा, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा अजीत मरांडी, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी खलीफा किस्कू, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) पाल सोरेन, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन मुंशी किस्कू, नवयुग प्रगतिशील मोर्चा लीली हाँसदा, समता पार्टी विनोद कुमार मंडल, लोकहित अधिकार पार्टी दीपा टुडु, निर्दलीय महेश पहाड़िया, निर्दलीय लोबिन हेम्ब्रम, निर्दलीय सेबास्टियन हेम्ब्रम, निर्दलीय राजमहल लोकसभा सीट की राजनीतिक पृष्ठभूमि 1957 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पाइका मुर्मू इस सीट से सांसद चुने गए थे।
1962 के चुनाव में झारखंड पार्टी के ईश्वर मरांडी ने इस सीट से जीत हासिल की थी।
1967 के चुनाव में कांग्रेस ने ईश्वर मरांडी को अपनी पार्टी में शामिल किया और उन्हें राजमहल सीट से अपना उम्मीदवार बनाया। उन्होंने इस साल के चुनाव में भी जीत हासिल की।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।