Ramgarh ASI Death Case: निलंबित थानेदार ने आरोपों को नकारा, तत्कालीन SP ने भी किया अपना बचाव

इस संबंध में एसपी डा. विमल कुमार ने चुनाव आचार संहिता के चलते चुनाव बाद स्थानांतरित करने की बात स्वीकारी है।

एएसआई की मौत के तीन दिन पहले 18 जुलाई को एसपी ने एएसआई राहुल सिंह का रामगढ़ के यातायात थाने में स्थानांतरण किया था।

डीआईजी ने निलंबित थानेदार अजय कुमार साहू से उनपर लगे आरोपों के बारे में पक्ष लिया, जिसे थानेदार ने आरोपों को गलत करार दिया है। पुलिस मुख्यालय में होगी DIG की जांच रिपोर्ट की समीक्षा डीआईजी सुनील भास्कर की जांच रिपोर्ट की पुलिस मुख्यालय में समीक्षा होगी।

इतना ही नहीं, डीजीपी ने निलंबित थानेदार इंस्पेक्टर अजय कुमार साहू से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण का जवाब आने के बाद उस जवाब की भी समीक्षा होगी।

तत्कालीन एसपी डा. विमल कुमार से भी पुलिस मुख्यालय उनका पक्ष लेगा।

सबका बयान होने के बाद उसकी समीक्षा होगी और तब कार्रवाई के बिंदु पर ठोस निर्णय होगा। यह भी पढ़ें -  Jharkhand News: ASI राहुल कुमार सिंह की मौत से हट गया पर्दा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया चौंकाना वाला सच IPS अजय कुमार बने रामगढ़ के नए एसपी; पुराने SP विमल कुमार पर लटकी विभागीय कार्यवाही की तलवार ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।