Ranchi Bird Flu: अब रांची के इस इलाके में मिला बर्ड फ्लू, लोगों में दहशत; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

17 मई की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि इस बाबत भेजे गए पत्र में कहा गया है कि रामकृष्ण मिशन के मोरहाबादी मैदान स्थित पाेल्ट्री फार्म से 15 मई को जांच के लिए सैंपल भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाई सेक्युरिटी एनिमल डिजीज भेजा गया था।

वहां से 17 मई को मिली रिपोर्ट में सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। केंद्रीय मंत्रालय ने 10 किमी की परिधि में सर्विलांस के तहत आवश्यक कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।

वहीं, एक किमी की परिधि में मुर्गे एवं मुर्गियों को नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। एवियन इंफ्लुएंजा को लेकर ट्रेनिंग देने का निर्देश इधर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, झारखंड के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी ने रांची के सिविल सर्जन को बर्ड फ्ल की पुष्टि होने की जानकारी देते हुए मानव में इसके प्रसार को रोकने के लिए निर्धारित प्रोटोकाल के तहत आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने एवियन इंफ्लएंजा के लक्षणों के आधार पर अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की स्क्रीनिंग करने तथा इसे लेकर रैपिड रेस्पांस टीम टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने एवियन इंफ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए हैं। स्क्रीनिंग (बुखार, सर्दी-खांसी आदि के आधार पर) के दौरान किसी मरीज में इसके लक्षण पाए जाने पर जांच के लिए सैंपल रिम्स के माइक्रोबाइलाेजी विभाग को भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें- Ayushman Card Yojana को लेकर हुआ हैरान करने वाला खुलासा, इन 12 जिलों को मिली वॉर्निंग Jharkhand Crime: चाईबासा पुलिस को बड़ी कामयाबी, साढ़े 5 करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।