Ranchi Land Scam: कांके के CO ने ED को नहीं दिया संतोषजनक जवाब, मामले में इन्हें बताया जिम्मेदार

कांके रिसोर्ट के बीके सिंह के साथ मिलकर कब्जा किया भुईहरी जमीन जमीन घोटाला मामले में ईडी में जमीन माफिया कमलेश कुमार सिंह उर्फ कमलेश कुमार व उसके सहयोगियों की शिकायत हुई थी।

शिकायतकर्ता धोडे उरांव ने बताया था कि उनकी खतियानी बकाश्त भुईहरी जमीन पर तीन-चार वर्षो से भूमि माफिया कमलेश कुमार व कांके रिजार्ट के मालिक ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ बीके सिंह ने जबरन कब्जा किया है। उनकी जमीन के आसपास अन्य किसानों की जमीन भी है, जिनपर आरोपितों ने कब्जा किया है।

इसका विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

धमकी देने वालों में कमलेश कुमार व उसके गुर्गे अरविंद साहू, उमेश टोप्पो, मनीष शर्मा आदि थे, जो हथियार का भय दिखाकर धमकाते थे। जब ग्रामीण कांके थाने में तत्कालीन थानेदार आभास कुमार से शिकायत करते तो वे उन्हें भगा देते थे।

थानेदार कहते थे कि क्यों बड़े लोगों से पंगा लेते हो।

कांके थानेदार कांके रिजार्ट जाते रहते थे।

थाने में कोई सुनवाई नहीं होती थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।