- होम >>
Ranchi Land Scam: भू-माफिया कमलेश तीसरे समन पर भी ED के सामने नहीं हुआ पेश, अब जांच एजेंसी उठाएगी ये सख्त कदम
- न्यूज़
- Friday | 28th June, 2024
अभी भी फरार है कमलेश भूमि माफिया कमलेश अभी फरार है।
वह रांची पुलिस व ईडी से भागा-भागा फिर रहा है।
ईडी ने गत 21 जून को उसके कांके रोड चांदनी चौक स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 603 सी में छापेमारी की थी। इस छापेमारी में उसके आवास से एक करोड़ रुपये नकदी के अलावा 100 कारतूस मिले थे।
कारतूस की बरामदगी मामले में कांके थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
अब तक सिर्फ कारतूस की बरामदगी हुई है। कमलेश के घरवालों की बढ़ेंगी मुश्किलें रांची के कांके थाने की पुलिस के सामने अब हथियार की बरामदगी की चुनौती है।
कारतूस हैं तो हथियार कहां है, पुलिस इसका जवाब हासिल करने के लिए कमलेश की तलाश में है।
जब तक वह पुलिस या ईडी के सामने नहीं आ जाता है, तब तक कमलेश व उसके घर वालों की मुश्किलें बढ़ेंगी। इधर, ईडी ने कांके थाने में कमलेश पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में दर्ज केस को भी ले लिया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।