Ranchi Lok Sabha Chunav Result : रांची के `रण` में कांटे की टक्‍कर... संजय सेठ बनाम यशस्विनी में कौन मारेगा बाजी?

बता दें कि रांची लोकसभा सीट के तहत छह विधानसभा की सीटें आती हैं, जिनमें इच्छागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कनके शामिल हैं।

इसमें कनके विधानसभा सीट अनुसूचित जाति और खिजरी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। झारखंड का तीसरा बड़ा शहर रांची रांची झारखंड का तीसरा सबसे प्रसिद्ध यह शहर यहां की राजधानी भी है।

रांची को झरनों का शहर भी कहा जाता है।

इस क्षेत्र को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गृहनगर होने के लिए जाना जाता है।

गोंडा हिल और रॉक गार्डन, मछली घर, बिरसा जैविक उद्यान, टैगोर हिल, मैक क्लुस्किगंज और आदिवासी संग्राहलय इसके प्रमुख पर्यटक स्थल हैं। रांची लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्‍कर रांची लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्‍कर है।

इस सीट से भाजपा के टिकट से रामटहल चौधरी पांच बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं।

वह 1991, 1996, 1998, 1999 और 2014 में यहां के सांसद रह चुके हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।