- होम >>
Ranchi News: आज से 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे JBVNL के अधिकारी, पूजा को लेकर कई जगहों पर No Entry; देखें लिस्ट
- न्यूज़
- Monday | 7th October, 2024
एसएसपी ने जिला के सभी डीएसपी और थानेदार को आदेश दिया है कि वह 13 अक्टूबर तक हर रात अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। नौ से 13 तक शाम चार बजे से सुबह चार बजे तक निजी व यात्री वाहनों के लिए निर्देश सभी प्रकार के निजी वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा का परिचालन कचहरी चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सुजाता चौक की ओर वर्जित रहेगा। सुजाता चौक की तरफ से मेन रोड में आने वाले सभी निजी वाहन सैनिक मार्केट जीएएल चर्च काम्पलेक्स तक ही जा सकेगी।
l पिस्का मोड से न्यू मार्केट (रातू रोड) की ओर आने वाली सभी छोटी गाडियों का परिचालन शाम चार बजे से सुबह चार बजे तक मिनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक तथा यहीं से हरमू चौक की ओर होगी। हरमू की तरफ से किशोरगंज होकर रातू रोड की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों का परिचालन किशोरगंज चौक तक ही होगा।
इस ओर से आने वाले ऐसे सभी दो पहिया वाहन किशोरगंज से आगे पहाडी मंदिर गोड से मिनाक्षी सिनेमा मोड़ और रातू रोड होकर पिस्का मोड की ओर जाएंगे। हरमू बाईपास रोड की तरफ से पिस्का मोड़ की तरफ जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन बीजेपी कार्यालय के पास से पीपर टोली होकर कटहल मोड व हेहल अंचल होते हुए पिस्का मोड़ की तरफ जाएंगे। यह भी पढ़ें- पूजा पंडालों को कैसे मिलेगा बिजली कनेक्शन? नया दिशा-निर्देश जारी; लोड के हिसाब से रुपये भी फिक्स दुर्गा पूजा के बीच बेगूसराय में 200 लोगों पर धारा 107 के तहत एक्शन, बड़ी वजह आई सामने ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।