- होम >>
Ranchi News: रिम्स को नहीं मिल रहे सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर, 30 विभागों के लिए नहीं आया कोई उम्मीदवार
- न्यूज़
- Wednesday | 17th July, 2024
इससे देश के विभिन्न मेडिकल कालेजों के पीजी पास करने वाले छात्र यहां पर एसआर पद के लिए दिलचस्पी कम दिखाते हैं।
उन्हें लगता कि यहां पर काम करने से उनका मूल्यांकन कम किया जाएगा।
यहीं अगर वे लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता, पटना जैसे मेडिकल कालेजों में काम करने पर ज्यादा प्रसिद्धि मिलेगी।
रिम्स पीआरओ डा. राजीव रंजन जानकारी देते हुए बताते हैं कि इसी वजह से एनाटामी विभाग में छह एसआर की जरूरत थी, जिसके लिए सिर्फ एक उम्मीदवार ही आया।
इस तरह से अब पांच सीटें खाली रह गई है।
जबकि रिम्स से पीजी किए हुए छात्रों को बांड के तहत उन सदर अस्पतालों में ड्यूटी दी जा रही है जहां पर एनाटामी की जरूरत तक नहीं है। किन प्रमुख विभागों में नहीं आए एसआर मेडिसिन, नेफ्रोलाजी, मनोचिकित्सा, आर्थोपेडिक, सहित विभिन्न विभाग शामिल हैं।
साक्षात्कार के लिए सबसे अधिक उम्मीदवार गायनी विभाग में आए थे, जहां सात पदों पर एसआर का चयन कर लिया गया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।