- होम >>
Ranchi में अचानक हुई तेज बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, तालाब में तब्दील हुए इलाके; सड़कों पर लगा रहा जाम
- न्यूज़
- Monday | 20th May, 2024
जलजमाव से सड़कों पर लगा जाम इधर, रविवार को अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया।
जिससे लोगों को इस उमस भरी गर्मी में राहत मिली।
रुक-रुककर बादलों की तेज गर्जन सुनाई दे रही थी।
इसके साथ रांची में जोरदार बारिश हुई।
जिससे शहर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। रांची के प्रगति पथ (आक्सफोर्ड स्कूल के पास) पर जलजमाव के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
स्थिति ऐसी हो गई थी कि उस पथ पर लोगों को पैदल चलने में काफी मुश्किल हो रही थी। वहीं बहु बाजार के पास बीच सड़क पर एक गुमटी के गिरने और सिरम टोली चौक से गोस्नर कालेज के रास्ते बीच सड़क में पेड़ गिरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
दूसरी ओर ओवर ब्रिज वाली सड़क में जलजमाव से काफी समय तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। बारिश से तापमान में आई गिरावट बारिश के साथ मंद-मंद ठंडी हवा बहने से मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।