- होम >>
Shibu Soren Health: पूर्व सीएम शिबू सोरेन की हालत स्थिर, दिल्ली में एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज
- न्यूज़
- Friday | 27th June, 2025
राज्य ब्यूरो जागरण, रांची।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर बनी हुई है।
81 वर्षीय दिशोम गुरु दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां वरीय चिकित्सकों का दल उनकी देखरेख कर रहा है। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनकी स्थिति और उपचार पर चर्चा की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, दुमका विधायक बसंत सोरेन दिल्ली में मौजूद हैं।
शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी शिबू सोरेन का हालचाल लेने दिल्ली पहुंचे।
शिबू सोरेन को किडनी की गंभीर समस्या है। उनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए न्यूरोलाजी, कार्डियोलाजी और नेफ्रोलाजी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है।
गुरुजी की अस्वस्थता के कारण हेमंत सोरेन शुक्रवार को रांची में आयोजित होने वाली रथयात्रा में शामिल नहीं हो सके। हेमंत सोरेन ने इसका उल्लेख करते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि महाप्रभु भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा का ऐतिहासिक और पावन महापर्व होता है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।