Summer Vacation : झारखंड के सभी सरकारी स्‍कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, इस वजह से लिया गया फैसला

राज्य ब्यूरो, रांची। Summer Vacation : राज्य के सरकारी स्कूलों में अब 21 मई से सात जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी।

झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया है।

पूर्व में इन स्कूलों के लिए लागू वार्षिक कैलेंडर में 21 मई से दो जून तक ही ग्रीष्मावकाश निर्धारित था।

अब इसमें संशोधन किया गया है।

सिर्फ इसी साल के लिए लागू रहेगा यह अवकाश यह अवकाश केवल वर्ष 2024 तक के लिए ही लागू रहेगा।  परिषद द्वारा 16 मई को जारी आदेश में कहा गया है कि 27 फरवरी 2024 को प्रकाशित अवकाश कैलेंडर में सरकारी स्कूलों के लिए एक जनवरी से पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश तथा 21 मई से दो जून तक गर्मी की छुट्टी निर्धारित थी।

विभिन्न जिलों में शिक्षकों से प्राप्त आवेदनों में यह पाया गया कि स्कूल स्तर पर शीतकालीन अवकाश का उपभोग नहीं किया गया है।

शीतकालीन अवकाश का गर्मी की छुट्टी में सामंजन अवकाश तालिका में यह स्पष्ट किया गया है कि अवकाश कैलेंडर में प्रदत्त अवकाश का उपभोग नहीं किया जाता है तो उसका सामंजन अन्य अवकाश में किया जाएगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।