- होम >>
Tejashwi Yadav: ` युवाओं की शादी हो नहीं रही और आप...` तेजस्वी ने पीएम मोदी पर बोला हमला; दागे कई तीखे सवाल
- न्यूज़
- Thursday | 16th May, 2024
, रांची।
Jharkhand News: झारखंड की चुनावी सभाओं में बुधवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा और केंद्र सरकार को जमकर कोसा।
हजारीबाग के कटकमकसांडी में तेजस्वी ने कहा कि केंद्र की सत्ता गलत हाथों में जाने से देश में मंहगाई, बेरोजगारी, कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार चरम पर है।
पीएम मोदी इतना झूठ बोलते हैं कि गोबर को भी हलवा बता देते हैं: तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी इतना झूठ बोलते हैं कि गोबर को भी हलवा बता देते हैं, लेकिन हम पढ़ाई-लिखाई, सिंचाई-कमाई की बात करते हैं।
कहा कि देश में ईस्ट इंडिया कम्पनी के तर्ज पर अंबानी, अडानी व ईडी की शासन चल रहा है।
गिरिडीह में बेंगाबाद के पेसराटांड़ में उन्होंने कहा कि हम कलम बांटने वाले लोग हैं और भाजपा तलवार देकर नफरत की राजनीति करती है।
हम मुद्दे की बात करते हैं और काम के बदले वोट मांगते हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।