Tender Commission Scam: IAS मनीष रंजन के जवाब से ED असंतुष्ट, टेंडर कमीशन घोटाले में दिनभर की गई पूछताछ

मनीष रंजन ने खुद को अनभिज्ञ बताया मनीष रंजन से कार्य आवंटन के बदले कमीशन के मामले में खुद को अनभिज्ञ बताया।

उनके जवाब से ईडी असंतुष्ट है।

सोमवार को दिनभर हुई पूछताछ में ईडी ने मनीष रंजन को पूर्व में बरामद दस्तावेज व पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों के बयान को आधार बनाकर भी पूछताछ की। उस बयान को भी दोहराया जिसमें विभाग में नीचे से ऊपर तक के अधिकारियों में कमीशन की राशि बंटने की बात सामने आई थी।

इस पर मनीष रंजन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कौन से अधिकारी को कितना कमीशन गया।

वे इस पूरे प्रकरण में निर्दोष हैं। यह दूसरी बार है, जब आईएएस मनीष रंजन ईडी के कार्यालय में आए।

देर रात तक उनसे पूछताछ जारी थी।

ईडी ने पूर्व में उनसे 28 मई को नौ घंटे की पूछताछ की थी और उसी दिन उन्हें तीन जून को ईडी कार्यालय में आय-व्यय व बैंकिंग लेन-देन के ब्यौरे के साथ पहुंचने के लिए कहा था। गत माह ईडी ने बरामद किए थे 37.5 करोड़ रुपये गत माह ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल व संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम तथा उनके सहयोगियों के ठिकाने से कुल 37.5 करोड़ रुपये नकदी बरामद की थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।