- होम >>
Tender Commission Scam के घेरे में चंपई कैबिनेट के दो और मंत्री, ED की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
- न्यूज़
- Thursday | 23rd May, 2024
ईडी को इन दोनों मंत्रियों की भूमिका की जानकारी अब तक गिरफ्तार पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल आदि ने पूछताछ में दी है। इससे संबंधित कुछ दस्तावेज भी ईडी के हाथ लगे हैं, जिसके सत्यापन के बाद इन दोनों की भूमिका संदेह के घेरे में है। मंत्री बादल कांग्रेस और हफीजुल हसन झारखंड मुक्ति मोर्चा से हैं।
ईडी के सूत्रों के अनुसार, इन दोनों मंत्रियों को ईडी जल्द समन करने जा रही है और उनसे पूछताछ भी करेगी। मंत्री आलमगीर आलम 27 मई तक हैं ईडी की रिमांड पर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम आगामी 27 मई तक ईडी की रिमांड पर हैं।
उन्हें ईडी ने 15 मई को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।
टेंडर पास करने के एवज में कमीशन में मोटी रकम वसूलने के मामले में उनकी संलिप्तता सामने आई थी। उनकी गिरफ्तारी उनके निजी सचिव संजीव लाल व संजीव लाल के नौकर की गिरफ्तारी के बाद हुई थी।
दोनों को ईडी ने छह मई को गिरफ्तार किया था। उनके व उनसे जुड़े ठिकानों से ईडी ने करीब 37.54 करोड़ नकदी व भारी मात्रा में टेंडर कमीशन से जुड़े दस्तावेज बरामद किया था। आज आइएएस मनीष रंजन से होनी है पूछताछ ईडी शुक्रवार को ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव आइएएस मनीष रंजन से पूछताछ करेगी।
मनीष रंजन वर्तमान में सड़क, भवन निर्माण व भू-राजस्व विभाग के सचिव हैं। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव रहते टेंडर पास करने के एवज में अवैध तरीके से मोटी रकम वसूलने के मामले में ईडी उनसे पूछताछ करेगी। यह भी पढ़ें: Tender Commission Scam : 3000 करोड़ रुपये से अधिक का है टेंडर घोटाला, सुप्रीम कोर्ट में ईडी का बड़ा दावा Kalpana Soren: आपका बेटा Hemant Soren आज जेल में है... कल्पना ने आदिवासियों से की भावुक अपील ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।