- होम >>
Tender Scam: मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड हो रही खत्म, अब आगे क्या एक्शन लेगी ईडी
- न्यूज़
- Wednesday | 29th May, 2024
इसे देखते हुए ईडी गुरुवार को आलमगीर आलम को कोर्ट में पेश करेगी।
रिमांड की अवधि शाम छह बजे तक है।
अगर ईडी गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी तो आलमगीर आलम को दोपहर 12 बजे से पहले लाना होगा। इसके बाद की अवधि में कांके रोड स्थित जज कॉलोनी में जज के आवासीय कार्यालय में पेश करना होगा।
पेशी के साथ ही उनको बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया जाएगा। ईडी ने आलमगीर आलम को पहली बार छह दिन, दूसरी बार पांच दिन एवं तीसरी बार तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपित से ईडी अधिकतम 14 दिनों तक ही पूछताछ कर सकती है। बता दें कि ईडी ने 37.37 करोड़ रुपये नकद बरामदगी मामले में 15 मई को आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया है।
16 मई को कोर्ट में पेश किया गया।
जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।