- होम >>
Terror Funding Case: टेरर फंडिंग केस में NIA की कार्रवाई! PLFI के 2 उग्रवादी रिमांड पर, 5 दिनों तक होगी पूछताछ
- न्यूज़
- Tuesday | 2nd July, 2024
पांच दिनों तक की जाएगी रिमांड अब एनआइए इनसे रिमांड पर पांच दिनों तक पूछताछ करेगी।
एनआइए इनसे पीएलएफआइ के फरार सहयोगियों से लेकर संगठन में आ रहे लेवी-रंगदारी के रुपयों के बंटवारा व निवेश पर सवाल कर रही है।
दोनों से पूछताछ जारी है। उग्रवादी शिव कुमार साहू उर्फ शिव नाग उर्फ चरकू को खूंटी पुलिस ने उसके पांच अन्य सहयोगियों के साथ 18 फरवरी 2022 को गिरफ्तार की थी।
इन सभी छह उग्रवादियों की गिरफ्तारी पीएलएफआइ के कुख्यात चूहा की निशानदेही पर हुई थी। ये उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के कुख्यात सदस्य थे।
वहीं, दूसरे उग्रवादी नीलांबर गोप को खूंटी पुलिस ने 17 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था।
उसके पास से एक कट्टा के अलावा 36 कारतूस, एक लाख रुपये नकद व पीएलएफआइ का पर्चा मिला था, जिसके माध्यम से ये रंगदारी मांगते थे। ये भी पढ़ें- New Criminal Laws: नए कानून के मुताबिक हर हाल में मानना होगा पुलिस का ये आदेश, उल्लंघन करने पर गिरफ्तारी का भी नियम हाथरस में भगदड़ की घटना पर CM चंपई और हेमंत सोरेन ने व्यक्त किया शोक, एक्स पर पोस्ट कर जताया दुख ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।