- होम >>
अफसरशाही को लगा भ्रष्टाचार का घुन, झारखंड में क्यों रिकॉर्ड बना रहे अफसर; क्या हैं कारण?
- न्यूज़
- Friday | 23rd May, 2025
ईडी की जांच में पता चला कि छवि रंजन ने जमीन माफिया व बिचौलियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की, जिससे सरकारी और आदिवासी जमीनों का दुरुपयोग हुआ।
छवि रंजन अभी जेल में हैं और उनके मामले ने नौकरशाही की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी नामसाल 2000 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की कारस्तानी और निराशा पैदा करती है।
पूजा सिंघल 21 साल की उम्र में ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुई थीं।
सबसे कम उम्र की आईएएस के तौर पर उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में शामिल है। गिरफ्तारी के बाद भी मिली पोस्टिंगमई 2022 में मनरेगा घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई।
खूंटी की उपायुक्त रहते हुए उन्होंने 2008-10 के दौरान 10.16 करोड़ रुपये की अनियमितता की।
ईडी ने उनके ठिकानों पर छापेमारी में 19.31 करोड़ रुपये नकदी और 150 करोड़ की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए।उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार के घर से भी भारी मात्रा में नकदी मिली।
हालांकि, पूजा सिंघल को दिसंबर, 2024 में जमानत मिली और उन्हें दोबारा पोस्टिंग दी गई।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।