- होम >>
आगे कुआं पीछे खाई! दलदल में फंसे दल से दिल तोड़ने वाले नेताजी; अब पार्टी ने खड़ी कर दीं बड़ी मुश्किलें
- न्यूज़
- Wednesday | 26th June, 2024
ऐसी परिस्थिति में उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के न्यायाधिकरण के समक्ष उपस्थित होकर दल-बदल की कार्रवाई से गुजरना पड़ेगा।
दल-बदल कानून के तहत इनकी विधायकी पर तलवार लटक रही है। लोबिन हेम्ब्रम पर शिबू सोरेन ने की दल-बदल की शिकायत बोरियो के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक लोबिन हेम्ब्रम अनुशासनहीनता के कारण कार्रवाई की जद में आने वालों में शुमार हैं।
उनके खिलाफ झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष से दल-बदल की शिकायत की है। लोबिन हेम्ब्रम ने राजमहल से झामुमो के घोषित प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
अब उन्हें दल-बदल के आरोपों के संदर्भ में विधानसभा अध्यक्ष को जवाब देना होगा।
उन्हें नोटिस भेजकर पांच जुलाई तक स्पष्टीकरण मांगा गया है।
कतार में बिशुनपुर के विधायक चमरा लिंडा भी हैं। उन्होंने लोहरदगा से गठबंधन के घोषित प्रत्याशी सुखदेव भगत के विरुद्ध चुनाव लड़ा।
चमरा लिंडा पर भी कड़ी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जेपी पटेल ने नहीं दिया इस्तीफा लोकसभा चुनाव के पूर्व मांडू से भाजपा के विधायक जेपी पटेल कांग्रेस में चले गए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।