- होम >>
आलमगीर को लेकर ED का एक और चौंकाने वाला खुलासा, 92 करोड़ के 25 टेंडर में मंत्री को कमीशन में मिले 1.23 करोड़
- न्यूज़
- Wednesday | 22nd May, 2024
ईडी ने नमूने के तौर पर जनवरी महीने में पारित 92 करोड़ के 25 टेंडर के ब्यौरे से संबंधित एक पेपर भी कोर्ट में जमा किया है, जिसमें यह स्पष्ट लिखा हुआ है कि मंत्री आलमगीर आलम ने उक्त सभी 25 टेंडर में कमीशन के रूप में 1.23 करोड़ रुपये लिया था। इसी पेपर में किसी उमेश नाम के व्यक्ति को 1.75 करोड़ एवं ऑफिस के लिए 3.46 करोड़ रुपये भुगतान होने का जिक्र है। ईडी की छापामारी में बरामद हुए थे करोड़ों छह, सात व आठ मई को ईडी की छापामारी में करीब 37.5 करोड़ रुपये जब्त हुए थे।
इनमें 32.20 करोड़ रुपये जहांगीर आलम के हरमू रोड स्थित सर सैय्यद अपार्टमेंट से बरामद हुए थे।
ये रुपये मंत्री आलमगीर आलम के थे। जहांगीर आलम संजीव लाल का नौकर है।
संजीव लाल के निर्देश पर ही वह रुपये वसूलता था।
उस फ्लैट से बहुत से दस्तावेज भी बरामद हुए थे।
उनमें कुछ कागजात टेंडर कमीशन से संबंधित भी थे। मंत्री के लिए एम व आनरेबल मिनिस्टर के लिए एच था कोड वर्ड अनुसंधान के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि रुपयों का हिसाब रखने के लिए संजीव लाल रिकाॅर्ड रखते थे।
इसमें मंत्री के लिए एम व ऑनरेबल मिनिस्टर के लिए एच शब्द का कोड वर्ड में इस्तेमाल करते थे। इसमें कुछ कागजात ईडी ने नमूने के तौर पर कोर्ट में प्रस्तुत भी किया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।