- होम >>
इंडी गठबंधन-BJP की झारखंड में क्या है स्थिति? CM सोरेन ने बताई असली बात, काउंटिंग से पहले चर्चा तेज
- न्यूज़
- Sunday | 26th May, 2024
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मणिपुर में जिस प्रकार इन्होंने वहां के नागरिकों को धोखा दिया, उन्हें उनके हाल पर छोड़ कर बेशर्मी से सरकार चलाते रहे, पूर्वोत्तर में अगर एकाध सीटें भी मिल जाए, तो बड़ी बात होगी।
चंपई ने एक्स पर लिखे अपने पोस्ट में अपील की है कि लोकसभा चुनावों के आखिरी दौर में फिर एक बार जोर लगा दीजिए, चार जून को केंद्र में आइएनडीआइए की सरकार बन जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया जीत का दावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बोकारो के कोऑपरेटिव कालोनी स्थित अनुरक्षण भवन बूथ पर अपने पिता नंदकिशोर ठाकुर एवं भतीजे ऋषभ ठाकुर के साथ मतदान किया।
मतदान के बाद उन्होंने शनिवार को हो रहे चारों सीटों पर आइएनडीआइए उम्मीदवारों की जीत का दावा किया। राजेश ठाकुर ने इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों के प्रति भरोसा जताने के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि मतदाताओं के रुझान को देखते हुए आज के हुए चारों सीटों पर हुए चुनाव में आइएनडीआइए के सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है।
कहा कि केंद्र सरकार की नाकामियों और झूठे वादों को सामने रखकर जनता ने इस चुनाव में भाजपा से दूरी बना ली है, जिसका फायदा गठबंधन के उम्मीदवारों को मिल रहा है। ये भी पढें- 135 की भयंकर स्पीड... तबाही मचाने आ रहा रेमल झारखंड में अलर्ट जारी, इन इलाकों में बत्ती हो सकती गुल पत्रकार रवि प्रकाश को पेशेंट एडवोकेसी के लिए अमेरिका में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।