- होम >>
इस्तीफा मांगे या इंतजार करे... आलमगीर की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के सामने एक और बड़ी समस्या, फैसले पर टिकी सबकी नजर
- न्यूज़
- Thursday | 16th May, 2024
राज्य ब्यूरो, रांची। Alamgir Alam : मंत्री आलमगीर आलम के गिरफ्तार होने से कांग्रेस के सामने समस्या आ गई है कि वह आलमगीर से इस्तीफा मांगे या उन्हें पद से हटाए।
कहीं ना कहीं इस संवैधानिक संकट को लेकर कांग्रेस अभी अनिर्णय की स्थिति में है।
अरविंद केजरीवाल ने पेश किया एक अलग उदाहरण फिलहाल कुछ दिनों का इंतजार ही करने की तैयारी दिख रही है और शीर्ष नेता केंद्रीय नेतृत्व एवं आलमगीर आलम का पक्ष जाने बगैर कुछ बोलने के मूड में नहीं है।
आलमगीर के साथ ग्रामीण विकास मंत्री का पद जुड़ा हुआ है तो वे कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए गिरफ्तारी की नौबत आई तो तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था।
इसे निर्णय का आधार बनाने पर आलमगीर को भी इस्तीफा देना पड़ेगा, लेकिन नई दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक अलग उदाहरण पेश कर दिया है और कांग्रेस के सामने इसको देखते हुए भी निर्णय लेने की चुनौती है।
इस पर केंद्रीय नेतृत्व ही कोई निर्णय लेगा।
केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश का इंतजार दूसरी ओर, आलमगीर आलम के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता का पद भी जुड़ा हुआ है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।