- होम >>
कभी लालू के RJD की कमान संभालती थीं अन्नपूर्णा देवी, अब मोदी मंत्रिमंडल में बढ़ा कद; कैबिनेट मंत्री की ली शपथ
- न्यूज़
- Sunday | 9th June, 2024
इसके पहले 2019 में भी वह कोडरमा से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थी।
उस बार उन्हें केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री बनाया गया था।
इस बार अन्नपूर्णा का कद बढ़ गया है, उन्हें इस बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। ऐसे हुई राजनीतिक जीवन की शुरुआत अन्नपूर्णा देवी का पूरा नाम अन्नपूर्णा देवी यादव है।
भाजपा से आने से पहले वह लालू यादव की पार्टी राजद में थीं।
अन्नपूर्णा देवी सबसे पहले राजद के टिकट पर ही कोडरमा विधासभा क्षेत्र से झारखंड विधानसभा पहुंची थीं।
अन्नपूर्णा देवी के राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1998 में पति रमेश प्रसाद यादव की अकस्मात मौत के बाद हुई थी।
रमेश प्रसाद यादव झारखंड राजद के दिग्गज नेता माने जाते थे। राजद की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं अन्नपूर्णा राजद ने अन्नपूर्णा देवी को 1998 में कोडरमा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।