कम समय में मोटी कमाई के चक्कर में गांजा तस्कर बनीं महिलाएं, इस तरह से आंखों में धूल झोंक काम को दे रहीं अंजाम

आंध्र प्रदेश और ओडिशा से सस्ते दर पर उठाया जाता है गांजा गांजा तस्कर सस्ते दर पर आंध्र प्रदेश और ओडिशा से गांजा लेते हैं और दूसरे राज्यों में 50 हजार रुपये प्रति किलो गांजा की बिक्री करते हैं। आरपीएफ या जीआरपी से बचने के लिए अक्सर छोटे स्टेशन से ट्रेन को पकड़ते हैं, ताकि किसी को भी संदेह न हो।

मरिजुआना गांजा की मांग सबसे अधिक रहती है, जिनकी सप्लाई महिलाएं करती हैं। नए बैग खरीदकर रखते हैं गांजा इस गोरखधंधे में जुड़ी महिलाएं नए बैग खरीदकर उसमें गांजा रखतीं हैं, ताकि शक न हो।

स्टेशन पर अक्सर जहां भीड़ सबसे अधिक रहती है वहीं, पर रूककर ट्रेन का इंतजार करती हैं।

लेकिन, उनकी चालाकी काम नहीं आती है और सीसीटी कैमरे की नजर में कैद हो जाती हैं। हटिया स्टेशन से तीन महिलाओं से जब्त 34.5 लाख का गांजा शनिवार को आरपीएफ की फ्लाइंग टीम ने हटिया रेलवे स्टेशन पर 69 किलो गांजा बरामद किया था।

यह तस्करी को कई पुरुष नहीं, बल्कि महिलाएं कर रही थीं। आरपीएफ पोस्ट हटिया ने प्लेटफार्म तीन पर देखा कि हटिया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान तीन महिलाएं बड़े बैग के साथ बैठी थीं।

संदेह के आधार पर उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना नाम व पता बताया। इनमें बिंदु देवी, 39 वर्ष, उर्मिला देवी, 50 वर्ष और टेत्तरी देवी 57 शामिल हैं।

तीनों भभुआ, कैमूर (बिहार) की रहने वाली हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।