कल दिल्ली में झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति तय करने जुटेंगे BJP नेता, नए प्रभारी और केंद्रीय नेतृत्व की होगी बैठक

प्रदेश संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के सामने प्रजेंटेशन के बाद इसपर विस्तृत चर्चा होगी। लोकसभा चुनाव में 50 सीटों पर मिली बढ़त को जारी रखते हुए कैसे सीटों और वोट की संख्या बढ़ाई जाए इसपर बैठक में चर्चा होगी।

हालांकि बैठक में आजसू पार्टी से गठबंधन पर चर्चा नहीं होगी।

इसमें जयराम महतो को लोकसभा चुनाव में मिले वोट और भाजपा पर इसके असर की समीक्षा हो सकती है। बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री से हो सकती है मुलाकात प्रदेश भाजपा नेताओं की बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात हो सकती है।

भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को गंभीरता से ले रहा है। मंगलवार की बैठक के नतीजों से गृहमंत्री अमित शाह को अवगत कराने और उनका निर्देश लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्व सरमा का झारखंड दौरा जून के आखिरी सप्ताह में होगा। प्रदेश संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोकसभा चुनाव में हारने वाली सीटों की समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर ली है।

इसमें सामने आई कमियों को दूर करने पर भी इस बैठक में विचार होगा। यह भी पढ़ें -  झारखंड विधानसभा चुनाव में BJP के साथ होगा खेला? केंद्र में मंत्री पद न मिलने पर AJSU प्रमुख ने दिया बड़ा संकेत समय कम है, जनता के बीच... विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी AJSU, पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने दिया टास्क ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।