गर्मी से दहक रहा झारखंड, राज्‍य के कई हिस्‍सों में पारा 45 के पार; IMD के इस पूर्वानुमान से खिल जाएंगे चेहरे

आज कहीं-कहीं बारिश होने के हैं आसार मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान राहत देने वाले हैं।

बताया गया कि 31 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक जून को उत्तर पूर्वी हिस्सों के साथ साथ दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के कुछेक हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों में यह स्थिति पांच जून तक बनी रहेगी।

जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि तपती गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। ये रहा जिलों का अधिकतम तापमान  (डिग्री सेल्सियस में ) पलामू - 47 डाल्टेनगंज - 47.4 गिरिडीह - 41.6 सरायकेला खरसावां - 46.3 चतरा - 43.3 रामगढ़ - 44 बोकारो - 43.9 पश्चिमी सिंहभूम - 44.8 ऐसा रहा मौसम  पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा।

राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं-कहीं हीटवेव का असर देखा गया। जबकि निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में भी हीटवेव थी। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रिकार्ड किया गया।

वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ये भी पढ़ें: AC का तापमान 18 और शहर का 44 डिग्री, शरीर कैसे करेगा बर्दाश्त? दिमाग पर असर के साथ इसके और भी कई खतरे कहीं उड़ रहे फ्यूज, कहीं जल रहा ट्रांसफॉर्मर... रांची में घंटों पावर कट से त्राहिमाम, बिजली विभाग ने दी ये सफाई ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।