- होम >>
चंपई को CM पद से हटाए जाने पर BJP और AJSU हुए हमलावर, हिमंत बोले- आदिवासी नेता को हटाया जाना अत्यंत दुखद
- न्यूज़
- Wednesday | 3rd July, 2024
अब झारखंड के चुनावों में कुछ महीने ही बचे हैं, लेकिन सोरेन परिवार को सत्ता की ऐसी बेकरारी है कि वे इससे एक दिन भी दूर नहीं रह सकते हैं।
वैसे भी सरकार तो जेल से हेमंत सोरेन ही चला रहे थे, लेकिन जेल से जमानत पर बाहर आते ही फिर से गद्दी पर बैठने के लिए बेकरार हो उठे। सांसद निशिकांत दुबे ने भी घेरा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का युग समाप्त, परिवारवादी पार्टी में परिवार के बाहर के लोगों का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है।
काश आंदोलनकारी मुख्यमंत्री बिरसा भगवान से प्रेरित होकर भ्रष्टाचारी हेमंत सोरेन के खिलाफ खड़े हो पाते? आजसू ने कहा- जनता के बीच गलत संदेश गया आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता पार्टी डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि इस राजनीतिक घटनाक्रम से लगता है कि चंपई सोरेन किसी की आकांक्षा पूरी नहीं कर पा रहे थे।
चंपई सोरेन झामुमो के वरिष्ठ नेता हैं जो आंदोलनकारी होने के नाते झारखंड आंदोलन और इसके उद्देश्यों को अच्छी तरह समझते थे। उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाकर हेमंत सोरेन को विधायक दल के नेता चुने जाने पर गलत संदेश जनता के बीच गया है।
चंपई ने मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के लिए कई बेहतर निर्णय लिए थे।
जातिगत गणना, महिलाओं के लिए कई नई योजनाएं शुरू करने के निर्णय इनमें प्रमुख हैं। यह भी पढ़ें - Hemant Soren: चम्पाई सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, हेमंत ने पेश किया CM बनने का दावा New Chief Justice: झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे बीआर सारंगी, एस चंद्रशेखर की लेंगे जगह ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।