- होम >>
झारखंड की लोक अदालतों में इतने लाख मामलों का हुआ निपटारा, अरबों रुपये का किया गया सेटलमेंट
- न्यूज़
- Sunday | 30th June, 2024
इसके साथ ही 6 अरब 8 करोड़ 44 लाख 17 हजार 834 रुपये का सेटलमेंट हुआ।
निष्पादित मामलों में 63418 लंबित मामले शामिल है। रांची में सुलझे 1.41 लाख मामले सिविल कोर्ट के साथ जिले के अंचल कार्यालयों, सीसीएल में भूमि और राजस्व संबंधित मामले को लेकर आयोजित विशेष लोक अदालत में शनिवार को एक लाख 41 हजार 559 वादों का निस्तारण किया गया।
इसमें दाखिल खारिज के 23,499 मामले भी शामिल है।
इस दौरान 45 करोड़ 91 लाख 70 हजार 121 रुपये का सेटलमेंट हुआ। मामलों का निप्टारा करने के लिए किया था 13 बेंच का गठन इससे पूर्व सिविल कोर्ट में आयोजित विशेष लोक अदालत का उद्घाटन न्यायायुक्त प्रथम राजीव रंजन, कुटुंब न्यायालय के जज एसएस फातमी, रांची जिला बार एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार विद्रोही ने संयुक्त रूप से किया। मामलों के निष्पादन के लिए 13 बेंच का गठन किया गया था।
जिसमें दो बेंच न्यायिक पदाधिकारियों का और 11 कार्यपालक दंडाधिकारियों का बेंच बनाया गया था। लोक अदालत में भूमि अधिग्रहण से संबंधित 53 मामलों में क्षतिपूर्ति की राशि 8,19,82,302 रुपये लाभुकों के बीच वितरित की गई।
कोल बियरिंग से संबंधित 15 वादों में करीब 90 लाभुकों के बीच 2,55,95,680 रुपये का चेक का वितरण भी किया गया।
एसएआर एवं परमिशन के 515 वादों एवं सर्टिफिकेट के 14 वादों का निष्पादन किया गया। ये भी पढ़ें- Jamshedpur News: जमशेदपुर में एक साथ 114 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस क्यों हुए सस्पेंड? 7 लाख जुर्माना भी वसूला गया NEET Paper Leak : CBI की जांच का सेंटर बना झारखंड का ये जिला गिरफ्त में आए 3 आरोपी, रडार पर कोचिंग सेंटर ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।