- होम >>
झारखंड के सरकारी-प्राइवेट अस्पताल में आज OPD बंद; हड़ताल पर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी, मरीजों को होगी परेशानी
- न्यूज़
- Saturday | 17th August, 2024
पहली बार बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी ठप कर रहे चिकित्सीय सेवा Jharkhand News: आईएमए झारखंड के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस बार पूरी तरह से स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहेंगी।
राज्य के 17 हजार से अधिक डॉक्टर कार्य बहिष्कार करेंगे। साथ ही पारा मेडिकल स्टाफ से लेकर एएनएम, जीएनएम नर्स सहित फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन के साथी मिलाकर करीब 25 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल में डॉक्टरों की सुरक्षा से जुड़ा अहम मुद्दा होगा, जिसमें यहां की राज्य सरकार को भी आगे आना होगा।
अभी तक सरकार द्वारा यहां के डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर कोई सुविधा नहीं दी गई है। शुक्रवार को हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज में एक सीनियर डॉक्टर को राउंड लेते समय एक मरीज के स्वजन ने पीट दिया।
सुरक्षा को लेकर सवाल फिर उठने लगे हैं।
सरकार को यहां जल्द मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना होगा। इमरजेंसी सेवा दुरुस्त रखने का प्रयास किया गया है।
यहां उपलब्ध डॉक्टर ही सभी तरह के मरीजों को देख सकेंगे।
वहीं, प्रखंडों के सीएचसी में भी इमरजेंसी सेवा बहाल रहेंगी, हालांकि वहां डॉक्टरों की कमी पहले से ही समस्या बनी हुई है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।