- होम >>
झारखंड पुलिस के अधिकारियों-कर्मियों की वर्दी पर चमकेगी सेवाकाल की उपलब्धि, 15 अगस्त पर बांटे जाएंगे मेडल
- न्यूज़
- Sunday | 11th August, 2024
कितने चिन्ह प्रदान किया जाएगा? जारी संकल्प के अनुसार दो तरह के कार्यों के लिए श्रेणी का विभाजन किया गया है।
किसी भी अभियान के दौरान उच्च कोटि का प्रदर्शन करने वाले को 85 प्रतिशत व बेहतर कागजात तैयार करने वाले को 15 प्रतिशत चिह्न का आवंटन होना है। इसके अनुसार सिल्वर की श्रेणी में 30 प्रशंसा चिह्न में अभियान के लिए 25 व कागजात तैयार करने के लिए पांच को गोल्ड श्रेणी में 20 प्रशंसा चिह्न में अभियान के लिए 17 व कागजात तैयार करने के लिए तीन तथा प्लैटिनम श्रेणी में 10 प्रशंसा चिह्न में अभियान के लिए आठ व कागजात तैयार करने के लिए दो को चिह्न प्रदान किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न प्रदान करने के लिए यह होगी प्रक्रिया गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से जारी संकल्प के अनुसार स्वच्छ सेवा काल, उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहित करने के लिए यह प्रशंसा चिह्न दिया जाएगा।
यह चिह्न अन्य पदकों व पुरस्कारों के अतिरिक्त होगी।
यह प्रोत्साहन सभी पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों को प्रदान किया जा सकेगा। इसका उद्देश्य है कि यह उस पदाधिकारी-कर्मी की बेदाग सेवा को मान्यता देगा, इससे उनके बीच सेवा में अधिक उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा।
पुलिस में अभियान व कागजात तैयार करना महत्वपूर्ण कार्य है। पुलिस बल के कुल आवंटन के लगभग 85 प्रतिशत कर्मी अभियान ड्यूटी व 15 प्रतिशत कार्यालय-वाहिनी या इकाई में नियुक्त होते हैं।
यही वजह है कि चिह्न भी 85-15 के अनुपात में विभाजित है। उत्कृष्ट ऑपरेशन कार्य ऐसे होंगे परिभाषित सनसनीखेज या जटिल घटनाओं-अपराधों का कुशलता से निष्पादन, सांप्रदायिक दंगे, तनाव, घटना को नियंत्रित करना, गंभीर अपराधों को नियंत्रित करना, पर्याप्त साक्ष्य संकलित करना, संभावित घटनाओं की रोकथाम के लिए कुशल एवं पारदर्शी प्रबंधन कर जन समुदाय में विश्वास की भावना उत्पन्न करना, उत्कृष्ट कोटि के अनुसंधान सुनिश्चित करना, नक्सलियों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन, उच्च कोटि की आसूचना संकलित करना, अदम्य शौर्य व साहसिक कार्य प्रदर्शित करना, डकैतों के गिरोह एवं संगठित आपराधिक गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई। ये भी पढे़ं- Jharkhand IAS Transfer: झारखंड में दो दर्जन से अधिक IAS अफसरों का ट्रांसफर, चुनाव से ठीक पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा कदम Jharkhand News: झारखंड के कलाकारों के लिए CM हेमंत का बड़ा एलान, लागू की जाएगी विशेष पॉलिसी ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।