- होम >>
झारखंड में 4 सीटों पर मतदान खत्म, 63 प्रतिशत हुई वोटिंग; कल्पना सोरेन सहित 54 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद
- न्यूज़
- Monday | 20th May, 2024
इस चरण के मतदान के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक मनीष जायसवाल, जेपी पटेल, ढुल्लू महतो, विनोद कुमार सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी सहित 54 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया।
इनमें चतरा के 22, कोडरमा के 15 तथा हजारीबाग के 17 उम्मीदवार सम्मिलित हैं। चतरा में लगभग 62.96 तो कोडरमा में 61.86 प्रतिशत वोटिंग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के अनुसार, चतरा में लगभग 62.96 प्रतिशत मतदान हुआ है।
वहीं, कोडरमा में लगभग 61.86 प्रतिशत वोट पड़े।
हजारीबाग में सबसे अधिक लगभग 64.32 प्रतिशत मतदान हुआ।
दूसरे चरण में भी मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत चुनाव आयोग को नहीं मिली। मतदान के बाद मतदान कर्मी पूरी प्रक्रिया के तहत ईवीएम को सील कर अपने क्लस्टर के लिए रवाना हो गए।
इससे पहले, संसदीय निर्वाचन की तीनों सीटों के सभी 6,705 केंद्रों पर निर्धारित समय सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।