- होम >>
झारखंड में I.N.D.I.A गठबंधन इन विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ा, BJP ने इस सीट पर की बढ़त हासिल
- न्यूज़
- Monday | 10th June, 2024
जिन तीन विधानसभा क्षेत्रों में आइएनडीआइए ने पिछली बार पिछड़ने के बाद इस बार बढ़त बनाई, उनमें खरसावां, विशुनपुर तथा लोहरदगा सम्मिलित हैं।
एक अन्य सीट जामा तो झामुमो की है, लेकिन यहां की विधायक सीता सोरेन ने यह लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था।
हालांकि यहां भी आइएनडीआइए दोबारा पिछड़ा। भाजपा का ये रहा हाल भाजपा की बात करें तो पिछले लोकसभा चुनाव में इसके प्रत्याशी भी उन पांच विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ गए थे, जहां इसके विधायक थे।
इस बार भी इन पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी को आइएनडीआइए के विजेता प्रत्याशियों से कम वोट मिले। हालांकि इन पांचों विधानसभा क्षेत्रों में इस बार इसके महज एक विधानसभा क्षेत्र खूंटी में इसके विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा थे, जो अपने क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को बढ़त नहीं दिला सके।
बताते चलें कि इस लोकसभा चुनाव में जहां 50 विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए तथा 29 में आइएनडीआइए आगे है। यहां अपने विधायक रहते दोबारा पिछड़ गया आइएनडीआइए विधानसभा क्षेत्र विधायक (दल) जरमुंडी बादल (कांग्रेस) नाला रबीन्द्रनाथ महतो (झामुमो) पोड़ैयाहाट प्रदीप यादव (कांग्रेस) बरही उमाशंकर अकेला (कांग्रेस) बड़कागांव अंबा प्रसाद (कांग्रेस) डुमरी बेबी देवी (झामुमो) बहरागोड़ा समीर मोहंती (झामुमो) सरायकेला चंपई सोरेन (झामुमो) लातेहार बैद्यनाथ राम (झाविमो) यहां दोबारा पिछड़ा आइएनडीआइए इस बार एनडीए के थे विधायकनिरसा अपर्णा सेन गुप्ता (भाजपा)सिल्ली सुदेश महतो (आजसू)गोमिया लंबोदर महतो (आजसू)पांकी शशिभूषण मेहता (भाजपा)हुसैनाबाद कमलेश सिंह (एनसीपी) इन पांचो विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की हुई दोबारा हार विधानसभा क्षेत्र विधायक दल बोरियो लोबिन हेम्ब्रम (झामुमो, बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़े थे) खूंटी नीलकंठ सिंह मुंडा (भाजपा) सिसई जिगा सुसारन होरो (झामुमो) गुमला भूषण तिर्की (झामुमो )सिमडेगा भूषण बाड़ा (कांग्रेस)। ये भी पढे़ं- Hemant Soren: हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई जारी, कपिल सिब्बल ने ED का दावा किया खारिज कभी लालू के RJD की कमान संभालती थीं अन्नपूर्णा देवी, अब मोदी मंत्रिमंडल में बढ़ा कद; कैबिनेट मंत्री की ली शपथ ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।