- होम >>
झारखंड में किसान के बेटे ने विदेश की धरती पर बढ़ाया देश का मान, वेटलिफ्टिंग में दो कांस्य पदक जीत मनवाया लोहा
- न्यूज़
- Friday | 24th May, 2024
विदेश की धरती पर अपना लोहा मनवाने वाले पहले वेटलिफ्टर बता दें कि जेएसएसपीएस (JHARKHAND STATE SPORTS PROMOTION SOCIETY) का संचालन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं झारखंड राज्य सरकार संयुक्त रूप से करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य के प्रतिभावान बच्चों को खेल जगत में प्रोत्साहित करना है।
ग्राम केरीबंदा जिला रामगढ़ के रहने वाले बाबूलाल हेम्ब्रोम झारखंड के पहले वेटलिफ्टर हैं जिन्होंने विदेशी धरती पर अपना परचम लहराया है।
वे वर्ष 2018 से जेएसएसपीएस अकादमी में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
बाबूलाल के पिता कैला एक छोटे किसान हैं। 28 दिसंबर 2023 से आठ जनवरी 2024 तक ईटानगर में आयोजित राष्ट्रीय यूथ/ जूनियर/ सीनियर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें बाबूलाल हेम्ब्रोम ने अंडर–17 आयुवर्ग के 49 किलोभार में कुल 193 केजी का वजन उठाते हुए न केवल स्वर्ण पदक हासिल किया बल्कि 190 केजी के पुराने राष्ट्रीय रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए नया राष्ट्रीय रिकार्ड भी बनाया था। JSSPS अकादमी में अभी कुल 338 प्रशिक्षु इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले चयनित प्रतिभागियों को प्रतियोगिता की तैयारी के लिए पटियाला में पांच मार्च 2024 से भारतीय कैंप का आयोजन किया गया था, जहां अंतरराष्ट्रीय एवं ओलंपिक से संबंधित प्रतियोगिता को ध्यान में रखकर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। अभी जेएसएसपीएस खेल अकादमी में कुल 338 प्रशिक्षु हैं जिन्हें कुल 11 खेल विधाओं जैसे वेटलिफ्टिंग, साइकिलिंग, मुक्केबाजी व कुश्ती आदि में निपुण प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये भी पढ़ें: 23 जून को NEET की परीक्षा, फिर मिलेगा कॉलेज में दाखिला; SNMMC के मेडिसिन विभाग में पहली बार शुरू होगी PG की पढ़ाई अमेरिका से वोट डालने जमशेदपुर पहुंचे आशीष और नेहा, कहा- भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने की हमारी भी जिम्मेदारी ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।