- होम >>
झारखंड में गर्मी से हाहाकार, 24 घंटे में लू के प्रकोप से 26 लोगों ने तोड़ा दम, बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा
- न्यूज़
- Saturday | 1st June, 2024
राज्य के गढ़वा में शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार शुक्रवार को राज्य के चतरा, गढ़वा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में लू (उष्ण लहर) का प्रकोप रहा।
राज्य के पलामू में लू से दो महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। अकेले हैदरनगर प्रखंड में पांच लोगों की मौत हुई है।
मृतकों में सिंघना गांव निवासी 65 वर्षीया अतिदया देवी व 55 वर्षीय नंदेव रजवार, करीमनडीह गांव निवासी 58 वर्षीय महेश राम व 62 वर्षीया शैलू बीबी शामिल हैं। हीट वेव की चपेट में आकर लोग गंवा रहे जान रेहला थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव में स्व. सुकन राम की पत्नी 70 वर्षीय यशोदा कुंवर की भी लू ने जान ले ली।
मेदिनीनगर में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव विकास कुमार की लू लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
पाटन प्रखंड निवासी मुनेश्वर भुइंया ने भी दम तोड़ दिया। यूपी के कानपुर निवासी अनिल कुमार अवस्थी की मौत भी लू लगने से हो गई है।
वे किसी काम से मेदिनीनगर आए थे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।