झारखंड में निकलने वाली है बंपर सरकारी नौकरी! 30 हजार पदों पर जल्द होगी नियुक्ति; CM हेमंत सोरेन ने दिया आदेश

पुलिस व उत्पाद सिपाहियों की नियुक्ति में तेजी लाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने बैठक में पांच हजार पुलिस तथा 583 उत्पाद सिपाही नियुक्ति प्रक्रियाओं में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 583 उत्पाद सिपाही की दौड़ प्रक्रिया जुलाई माह के अंत तक और पांच हजार पुलिस बहाली की दौड़ प्रक्रिया 15 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार के निर्देश मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को रांची, जमशेदपुर तथा धनबाद शहर में पुलिसिंग व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा आधुनिक उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फील्ड लेवल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र में जनता दरबार का आयोजन अवश्य करें।

पुलिस अधिकारी जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुने तथा समस्याओं का निदान भी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्बन तथा रूरल क्षेत्रों में पुलिस अपनी सक्रियता बढ़ाए, जिससे अपराधियों के मन में भय उत्पन्न हो। निर्माणाधीन फ्लाइओवर के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने रांची में निर्माणाधीन कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरमटोली से मेकान चौक तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण कार्य के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण में तेजी लाने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में अगर कोई बाधा पहुंच रही है, तो उसका जल्द समाधान निकालकर कार्य प्रगति में तेजी लाएं। प्रक्रियाधीन नियुक्तियों को जल्द पूरा करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसी सभी नियुक्तियां जो प्रक्रियाधीन हैं, उन नियुक्ति प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, सरकारी कार्यालयों में मानव संसाधन का अभाव होने से विभागीय कार्यक्षमता के साथ-साथ सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं-परियोजनाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ताज होटल और अपोलो अस्पताल का निर्माण सरकार की प्राथमिकता नगर विकास विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्मार्ट सिटी रांची में ताज होटल तथा अपोलो अस्पताल का निर्माण किया जाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में ताज होटल निर्माण हेतु नगर विकास विभाग के अधिकारी ताज होटल प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्य योजना तैयार करें तथा अपोलो अस्पताल स्थापित किए जाने निमित्त सभी जरूरी प्रक्रिया जल्द पूरा करें। यह भी पढ़ें: Jharkhand News: खनन विस्थापितों का डाटा तैयार कराएगी हेमंत सरकार, विस्थापन आयोग को कैबिनेट से मिली मंजूरी हेमंत सोरेन की कैबिनेट में इन कद्दावर मंत्रियों का बढ़ा कद, इरफान अंसारी की भी बल्ले-बल्ले ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।