झारखंड में हेमंत सोरेन के इस बयान से चुनावी चर्चा तेज, BJP ने बढ़ाया फोकस; राजनीतिक पार्टियों ने कसी कमर

हालांकि यह समय प्रमुख त्योहार दुर्गापूजा, दीपावली, छठ आदि का है।

ऐसे में चुनाव आयोग के सूत्र इसके असर को देखते हुए निर्धारित समय से पहले निर्वाचन की प्रक्रिया आरंभ होने से इन्कार कर रहे हैं। हेमंत सोरेन ने दी थी भाजपा को चुनौती दरअसल जमानत पर जेल से छूटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने पहले से चली आ रही इस चर्चा को और तेज कर दिया है। शनिवार को हेमंत सोरेन ने अपने भाषण के दौरान भाजपा को राज्य में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने की चुनौती दी है।

उन्होंने कहा कि कल ही चुनाव करा लिए जाएं तो परसों भाजपा का सफाया हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं तक भी चुनाव के लिए तैयारी तेज करने का संदेश पहुंचाया है।

इसके मुकाबले भाजपा की चुनावी तैयारियां भी आरंभ हो गई है। भाजपा का इन सीटों पर है फोकस भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) को चुनाव की कमान सौंपी है।

इसके बाद बैठकों के जरिए रणनीति बनाने का दौर आरंभ हो गया है। जब हेमंत सोरेन अपने समर्थकों को ललकार रहे थे तो असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेताओं से मुलाकात कर रहे थे। भाजपा का फोकस जनजातीय सुरक्षित सीटों पर इसलिए है क्योंकि लोकसभा चुनाव में सभी पांच आदिवासी सुरक्षित सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। पांच जनवरी को पूरा हो रहा विधानसभा का कार्यकाल झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले वर्ष पांच जनवरी को पूरा होगा।

पांच साल पहले वर्ष 2019 में राज्य में विधानसभा का चुनाव पांच चरणों में संपन्न हुआ था।

निर्वाचन आयोग ने छह नवंबर 2019 को अधिसूचना जारी की थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।