- होम >>
झारखंड विधानसभा चुनाव की जीत को लेकर BJP की तैयारी जारी, प्रत्यशियों के नाम पर जल्द होगा मंथन
- न्यूज़
- Sunday | 30th June, 2024
जुलाई के पहले हफ्ते में करेंगे रांची का दौरा जुलाई के पहले सप्ताह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का रांची दौरा प्रस्तावित है।
दोनों प्रभारियों की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा की कोर समिति प्रत्याशियों के नाम का पैनल तैयार करेगी, जिसे केंद्र को भेजा जाएगा। पार्टी घोषणा पत्र से पहले गठबंधन सरकार के खिलाफ आरोपपत्र जारी करने की तैयारी में है।
संभव है कि शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्व सरमा की उपस्थिति में इसे जारी कर दिया जाए। विधायकों की सक्रियता और नेताओं के प्रति जनता की राय महत्वपूर्ण प्रत्याशियों का नाम तय करते हुए पार्टी क्षेत्र में सक्रियता, जनता में उनकी छवि और क्षेत्र में उपलब्धता की जांच कर रही है।
गठबंधन सरकार के खिलाफ समय-समय पर किए गए आंदोलन में किस नेता ने कितना भूमिका निभाई, इसे भी टिकट वितरण के आधार में शामिल किया गया है। बीते लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र में नेताओं के काम का भी आकलन किया जा रहा है।
इन शर्तों पर जो नेता खरे उतरेंगे, उनका नाम संभावित प्रत्याशियों के पैनल में शामिल किया जाएगा। ये भी पढ़ें- Hul Diwas 2024: तीर की नोक पर अंग्रेजों से..., CM चंपई सोरेन ने हूल दिवस पर सुनाया सिदो कान्हू का जाबांज किस्सा झारखंड में हेमंत सोरेन के इस बयान से चुनावी चर्चा तेज, BJP ने बढ़ाया फोकस; राजनीतिक पार्टियों ने कसी कमर ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।