- होम >>
झारखंड विधानसभा चुनाव में BJP के साथ होगा खेला? केंद्र में मंत्री पद न मिलने पर AJSU प्रमुख ने दिया बड़ा संकेत
- न्यूज़
- Monday | 17th June, 2024
राज्य के लोगों के विचारों से जुड़ना हमारी प्राथमिकता है।
साढ़े चार वर्ष में राज्य सरकार की नीतियों और कामकाज के तौर तरीके से राज्य में निराशा है। उनकी उपलब्धि यही है कि सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री जेल में हैं। स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी आजसू पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सुदेश ने कहा कि 22 जून को पार्टी के स्थापना दिवस को राज्यभर में बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
सभी विधानसभा क्षेत्रों में वीडियो के माध्यम से युवाओं को झारखंड के गठन के उद्देश्यों से अवगत कराया जाएगा। इसी दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम सौ-सौ पौधे लगाए जाएंगे।
26 जून से चुल्हा प्रमुखों तथा ग्राम प्रभारियों को शपथ दिलाई जाएगी।
30 जून को हूल दिवस के अवसर पर हूल के महानायकों को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके सपने साकार करने के संकल्प लिए जाएंगे। आठ अगस्त को शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर रांची में राज्य भर के लाखों नौजवान का जुटान होगा।
इसमें मिशन- 2024 को सफल बनाने के लिए संकल्प लिए जाएंगे।
नौ अगस्त को आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी अखड़ा का आयोजन सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। सुदेश 16 अगस्त से पूरे राज्य में निर्माण यात्रा पर निकलेंगे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।